हालात

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, जानें शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

 दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला ने 0.6 मिमी बारिश दर्ज की। सफदरजंग वेधाशाला के आंकड़ों को राष्ट्रीय राजधानी का मानक माना जाता है। लोधी रोड और रिज वेधशालाओं ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच क्रमशः 0.6 मिमी और 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (एमडी) के मौसम बुलेटिन के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी ने आने वाले चार से पांच दिनों के दौरान दिल्ली में भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आठ जुलाई की सामान्य तारीख से छह दिन पहले दो जुलाई को ही पूरे देश में आच्छादित हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा