हालात

मौसम विभाग ने इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी की जारी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी तूफान आ सकता है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी 12 मार्च की रात से 14 मार्च तक बारिश व आंधी तूफान की दस्तक हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, जहां तापमान अधिक था। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी तूफान आ सकता है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी 12 मार्च की रात से 14 मार्च तक बारिश व आंधी तूफान की दस्तक हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12-15 मार्च और राजस्थान में 13 और 14 मार्च के दौरान बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, आंधी तूफान का भी अलर्ट है। वहीं, उत्तराखंड में 13-14 मार्च, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 12 और 13 मार्च, हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 मार्च को बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13-15 मार्च के दौरान तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी 14-15 मार्च के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD के अनुसार, कोंकण, तटीय कर्नाटक में 11 मार्च को हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके अलावा, नॉर्थवेस्ट भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ जाएगा। वहीं, पश्चिमी भारत में अगले 24 तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मध्य भारत की बात करें तो अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। देश के बाकी के हिस्से में अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश