हालात

बिहार उपचुनाव के प्रचार का शोर थमा, आखिरी दिन लालू यादव भी उतरे मैदान में, सबने झोंकी पूरी ताकत

राज्य में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। दोनों जगह मतदान 30 अक्टूबर को होना है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में निर्वाचित विधायकों का निधन हो जाने से ये सीट खाली हुई थीं। पिछले चुनाव में दोनों सीट पर जेडीयू ने कब्जा जमाया था।

फोटोः @RJDforIndia
फोटोः @RJDforIndia 

बिहार में दो विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के प्रचार का शोर बुधवार को थम गया है। प्रचार थमने से पहले लगभग सभी दलों के नेताओं ने अपना पूरा जोर लगाया। प्रचार के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भी चुनाव प्रचार में उतरे और जमकर बीजेपी और नीतीश कुमार पर बरसे।

राज्य में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। दोनों जगह मतदान 30 अक्टूबर को होना है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में निर्वाचित विधायकों का निधन हो जाने की वजह से यह सीट खाली हो गई थी। पिछले चुनाव में इन दोनों सीटों पर जेडीयू ने कब्जा जमाया था।

इस उपचुनाव में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जेडीयू की ओर से प्रचार करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह मुख्य रूप से चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो आरजेडी की ओर से प्रचार का जिम्मा तेजस्वी यादव खुद संभाल रहे थे।
बुधवार को प्रचार के आखिरी दिन पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में अपने प्रत्याशी अलग से उतारे हैं जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी इस चुनाव में भाग्य आजमा रही है। इधर, सत्ता पक्ष के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यो को लेकर वोट मांगते नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी चुनावी सभाओं में अपने शासनकाल में हुए बिहार के बदलाव को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनके बेटे (तेजस्वी यादव) ने उनकी तस्वीर तक का भी इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिसका बेटा खुद शर्मिदा हो अपने पिता की फोटो लगाने में, तो जाहिर सी बात है कि जनता क्या सोच रही है। उन्होंने कहा कि उनके 1990 से 2005 तक के कार्यकाल में उनका सारा किया धरा लोगों को याद आ गया है। अब जनता सारे फैसले खुद कर लेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा