हालात

महाराष्ट्र के नागपुर सेंट्रल जेल में कोरोना संक्रमण फैलने से हड़कंप! 9 कैदी पाए गए पॉजिटिव

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4205 नये मामले सामने आये तथा तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,54,445 हो गया है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। नागपुर सेंट्रल जेल में कोरोना संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया है। 9 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4205 नये मामले सामने आये तथा तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,54,445 हो गया है, जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,896 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 3752 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 77,81,232 हो गई है। राज्य में अभी 25,317 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा