हालात

'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस भयावह त्रासदी का सामना कर रहे वेनेजुएला के लोगों को भारत मानवीय सहायता और हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया
'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया  फोटोः IANS

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वेनेजुएला में भूकंप के कारण हुए जानमाल के भारी नुकसान पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि इस त्रासदी का सामना कर रहे वेनेजुएला के लोगों को भारत हरसंभव सहायता और मानवीय मदद देने के लिए तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत के लोग वेनेजुएला के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Published: undefined

हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ- खड़गे

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस की ओर से मैं वेनेजुएला में आए भूकंप के दो बड़े झटकों से हुई भारी जनहानि और व्यापक तबाही पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों और इस अकल्पनीय त्रासदी से प्रभावित प्रत्येक वेनेजुएला वासी के साथ हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया है, जो अब भी मलबे में फंसे हैं, जो घायल हैं और जो बचावकर्मी दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, उनके लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं।’’

Published: undefined

भारत हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार

खड़गे का कहना है कि भारत और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जो परस्पर सम्मान, एकजुटता और सहयोग पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस दुख की घड़ी में भारत के लोग वेनेजुएला के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस भयावह त्रासदी का सामना कर रहे वेनेजुएला के लोगों को भारत मानवीय सहायता और हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी आत्मा को शांति मिले और कामना है कि घायल जल्द स्वस्थ हों तथा वेनेजुएला के दृढ़निश्चयी लोग फिर से उठ खड़े होने और पुनर्निर्माण की शक्ति प्राप्त करें।’’

Published: undefined

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही 

वेनेजुएला में बीते बुधवार 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप में करीब 235 लोगों की मौत गई और कम से कम 4,300 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, हजारों लोगों के लापता होने की खबरों के बीच मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन

  • ,
  • 'राम मंदिर के चढ़ावे से खरीदे जा रहे सांसद, मुख्य आरोपी अब भी फरार', संजय राउत का बड़ा हमला

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! चमोली में मलबे का सैलाब, सड़कें-दुकानें और गाड़ियां चपेट में

  • ,
  • हिंदू संगठन के कार्यक्रम में IPS अधिकारी का भाषण राजनीतिक तटस्थता और सेवा नियमों के पालन पर गंभीर सवाल: कांग्रेस