हालात

देश की जनता को फिर लगा महंगाई का झटका, 250 रुपए बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम

अप्रैल के पहले दिन ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है वहीं दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश की जनता पर एक और महंगाई की मार पड़ी है। 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। आज से इसकी कीमत 2253 रुपये होगी। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

अब 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को दिल्ली में रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, कोलकाता में अब 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं चेन्नई में अब 2138 रुपये के बजाय 2406 रुपये देने पड़ेंगे।

बता दें कि, 22 मार्च 2022 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी जबकि कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए