हालात

आधी रात को राज्यसभा से 'VB-G RAM G' बिल हुआ पास, विपक्षी सांसदों ने विरोध में संसद में रातभर दिया धरना

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे ोदेश के श्रम बल के लिए एक दुखद दिन’’ करार दिया और मोदी सरकार पर किसान विरोधी और गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देर रात राज्यसभा से ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक पारित हो गया है। विधेयक पारित होने के बाद विपक्षी नेताओं ने इसके विरोध में गुरुवार रात संसद परिसर में 12 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और उन्होंने कहा कि वे देशभर में सड़कों पर उतरेंगे। यह विधेयक ‘मनरेगा’ ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के स्थान पर लाया गया है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे ‘‘देश के श्रम बल के लिए एक दुखद दिन’’ करार दिया और मोदी सरकार पर किसान विरोधी और गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा में उपनेता सागरिका घोष ने केंद्र सरकार पर वीबी-जी राम जी विधेयक को जबरदस्ती पारित कराने का आरोप लगाया और विपक्षी सांसद संसद परिसर में 12 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

विपक्षी दलों के विरोध के बीच विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) विधेयक संसद द्वारा पारित कर दिया गया। राज्यसभा ने आधी रात के बाद इसे अपनी मंजूरी दे दी।

घोष ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरह से यह ‘‘गरीब-विरोधी, जन-विरोधी, किसान-विरोधी, ग्रामीण गरीब-विरोधी’’ वीबी-जी राम जी विधेयक लायी है और मनरेगा को खत्म कर दिया है, वह तरीका आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग थी कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक को चयन समिति के पास भेजा जाए और विपक्षी दलों को इस पर विश्लेषण करने और सभी हितधारकों को इस पर चर्चा करने का मौका दिया जाए लेकिन तानाशाही दिखाते हुए, लोकतंत्र की हत्या करते हुए ऐसा नहीं किया गया।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भोपाल में किसानों का आंदोलन, CM हाउस तक मार्च की तैयारी, चंद किलोमीटर दूर बैठे, स्कूलों में छुट्टी घोषित

  • ,
  • इराक में अमेरिका-सऊदी सेना का बड़ा हवाई हमला, ईरान समर्थित गुटों के ठिकाने किए तबाह! US बोला- तेहरान के हमले का था जवाब

  • ,
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी सीनेट में आगे बढ़ा 100% टैरिफ वाला बिल, भारत-चीन भी दायरे में

  • ,
  • कांग्रेस ने अमित शाह पर तीखे किए हमले, एके-47, पैलेट गन और बिना वर्दी-नाम वाले पुलिस वालों पर मांगा जवाब

  • ,
  • आइसा ने देश भर में प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ का आरोप लगाया, हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग की