हालात

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भी JDU और BJP के बीच दिखी दरार! कार्यक्रम से बनाई दूरी

जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कहा था कि यह कोई जरूरी नहीं खुले मैदान में जाकर सामूहिक रूप से योगा किया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को पटना में गंगा तट से लेकर विधानसभा परिसर में लोगों ने योगाभ्यास किया। सरकार में शामिल जेडीयू ने भले ही योग दिवस से दूरी बना ली हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह बोधगया में योग करते हुए नजर आए। जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए इस प्राचीन भारतीय शैली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने और उत्सव बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है।

वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बेतिया के सागर पोखरा में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि योग मानव जाति के जीवन शैली और पद्धति में सुनहरा बदलाव लाया है। इसके सूत्रधार प्रधानमंत्री मोदी हैं।

इनके अलावा, बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने पटना में योग किया। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने भी नमामि गंगे पटना यूनिट द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।

गौरतलब है कि जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कहा था कि यह कोई जरूरी नहीं खुले मैदान में जाकर सामूहिक रूप से योगा किया जाए। मैं वर्षों से अपने घर में योगा करते आया हूं और कल भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने घर में ही योगा करूंगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए