हालात

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश और बर्फबारी के साथ येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 18 से 20 तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तराखंड में मानसून के जाने के बाद अब मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। लेकिन मौसम विभाग ने पहले ही 16 अक्टूबर से एक बार फिर प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के साथ ही तेज़ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को प्रदेश में आंधी तूफान बारिश और बर्फबारी भी हुई। वहीं मंगलवार को भी मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश-बर्फबारी होने के साथ ही कई जिलों में भी अलर्ट जारी किया है।

Published: undefined

मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार जताए हैं।

इसके अलावा अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 18 से 20 तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined