हालात

उत्तराखंड के इन पहाड़ी जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में पहाड़ों पर सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 3 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के 4000 फीट से ऊंचे हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है।

इसके बाद ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में इस समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ रही है। जबकि मैदानी इलाकों में सुबह शाम को ठंड है।

मौसम विभाग के अनुसार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में पहाड़ों पर सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बर्फबारी के चलते तापमान गिरने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अब बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है लेकिन मौसम विभाग ने आज से कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी और श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा