हालात

यूपी में का बा से उन्हें मिर्ची लग गई, आगे भी गाती रहूंगी- यूपी पुलिस के नोटिस पर नेहा सिंह राठौर का जवाब

कानपुर देहात में प्रसासन की कार्रवाई के दौरान एक घर गिरने से मां-बेटी की जलने से हुई मौत के मामले पर नेहा सिंह राठौर के गाए एक गीत पर यूपी पुलिस ने उन्हें नोटिस देते हुए जवाब मांगा है। पुलिस ने गीत के बोल को गलत और समाज में वैमनस्यता फैलाने वाला बताया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

'यूपी में का बा’ जैसे व्यवस्था पर चोट करने वाले गानों से चर्चित नेहा सिंह राठौर ने यूपी पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस जारी करने की कार्रवाई पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी में का बा से उन्हें मिर्ची लग गई है। उन्होंने कहा कि मैंने एक लोक गायिका के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है और आगे भी गाती रहूंगी।

यूपी पुलिस की कार्रवाई को लेकर 'आज तक' से बातचीत करते हुए लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने कहा, "मैं एक लोक गायिका हूं, आम जन की बात करती हूं। यूपी में बीजेपी की सरकार है तो सवाल समाजवादी पार्टी से तो पूछूंगी नहीं।" नेहा ने कहा कि पहली बार नहीं है कि मैंने 'यूपी में का बा' करके सवाल पूछा है। मैंने लोक गायिका के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है और आगे भी गाती रहूंगी।

दरअसल कानपुर देहात में एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक घर के गिरने से मां-बेटी की जलने से हुई मौत के मामले पर नेहा सिंह राठौर द्वारा गाए एक गीत पर यूपी पुलिस ने उन्हें नोटिस देते हुए जवाब मांगा है। पुलिस ने गीत के बोल और गीत गाने की सत्यता को लेकर सवाल किए हैं। साथ ही कहा है कि उनका यह गीत समाज में वैमनस्यता फैलाने वाला है।

इस पूरे मामले पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने बताया कि यूपी पुलिस पहले अम्बेडकर नगर में मेरे ससुराल गई और मेरे ससुर जी को परेशान किया। फिर कल रात 8 बजे दिल्ली आई और मेरे पति को छात्र बनकर फोन करके झूठ बोला गया कि तैयारी के सिलसिले में मिलना चाहते हैं। नेहा ने कहा कि करीब 6 से 7 पुलिस वाले आए थे। मेरी शादी को आठ महीने हुए है, मेरे ससुर परेशान हो गए हैं।

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पुलिस कार्रवाई पर साफतौर पर कहा कि यूपी में का बा से उन्हें मिर्ची लग गई है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि मैंने 'यूपी में का बा' से कोई ज्वलंत मुद्दा उठाया है। हालांकि मेरे उन सवालों का जवाब आजतक नहीं मिला है। लेकिन उन्हे मिर्ची लग गई। नेहा ने कहा कि मैं एक लोक गायिका हूं, आम जन की बात करती हूं, लोक गायिका के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है और आगे भी गाती रहूंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए