
शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के बाद आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है। पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपये एडिशनल एक्साज ड्यूटी और 1 रुपये रोड और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस लगने के बाद पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 2 रुपये 45 पैसे बढ़कर 72 रुपये 96 पैसे हो गए है। वहीं डीजल के दाम में 2 रुपये 36 पैसे का इजाफा होकर 66 रुपये 69 पैसे हो गए हैं।
Published: 06 Jul 2019, 9:36 AM IST
वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 76.15 रुपये थे जो बढ़कर 78.57 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 67.4 से बढ़कर आज 69.9 रुपये हो गए हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 73.19 रुपये थे जो बढ़कर 75.46 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 67.96 से बढ़कर आज 70.48 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 72.75 रुपये थे जो बढ़कर 75.15 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 66.23 से बढ़कर आज 68.59 रुपये हो गए हैं।
Published: 06 Jul 2019, 9:36 AM IST
ऐसा माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई का खतरा बढ़ गया है। देश की अधिकांश परिवहन व्यवस्था डीजल चालित वाहनों पर निर्भर है। डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन का की लागत बढ़ेगी, इससे वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ें: बजट 2019: मोदी सरकार का बजट पेश, अब महंगाई के लिए हो जाइए तैयार, कल से 2 रुपए महंगे हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल
Published: 06 Jul 2019, 9:36 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Jul 2019, 9:36 AM IST