हालात

महाराष्ट्र: नासिक से निकले किसानों के कारवां में जुड़ते जा रहे हैं हजारों किसान, भिवंडी पहुंची पदयात्रा

अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से 6 मार्च को शुरू हुआ किसानों का मार्च 11 मार्च को मुंबई पहुंचेगा। कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान 12 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया उचित मुआवजे और कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों का मार्च

महाराष्ट्र के नासिक से शुरू हुआ ‘ अखिल भारतीय किसान सभा’ का मार्च भिवंडी पहुंचा गया है। राज्य के किसानों ने बीजेपी सरकार की नाकामी के विरोध में यह मार्च निकाला है, जिसमें अब तक करीब 30 हजार किसान शमिल हो चुके हैं।

अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के नेतृत्व में 6 मार्च को शुरू हुआ किसानों का 11 मार्च को मुंबई पहुंच सकता है।

किसानों ने उचित मुआवजे और कर्ज माफी की मांग को लेकर 12 मार्च को विधानसभा का घेराव करने को योजना बनाई है। किसानों की मांग है कि बीते साल सरकार ने कर्ज माफी का जो वादा किया था उसे पूरी तरह से लागू किया जाए। साथ ही किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें भी लागू करने की मांग की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध