हालात

नासिक से निकले हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर 12 मार्च को करेगा महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव

6 मार्च को नासिक से चला किसानों का जत्था 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करेगा। अपनी मांगों को लेकर किसानों का जत्था रोजाना 30 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहा हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  किसानों ने कहा है कि 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करेंगे

6 मार्च को नासिक से निकले हजारों किसानों का जत्था ठाणे जिले के शाहपुर तक पहुंच गया है। ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) के बैनर तले किसानों का एक समूह कर्जमाफी की मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलन पर है। किसान मोर्चे में करीब 35 हजार किसान शामिल हो गए है, जबकि नासिक से 25 हजार के करीब किसान चले थे।

हर रोज 30 किलोमीटर पदयात्रा करते इन किसानों की योजना 12 मार्च को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा घेरने की है। नासिक से मुंबई की दूरी करीब पौने दो सौ किलोमीटर है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर इनकी मांग पूरी नहीं की गई तो ये विधानसभा का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे।

किसानों ने कर्ज माफी और बिजली बिल माफी के अलावा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की भी मांग की है

एआईकेएस सचिव राजू देसले ने कहा, “हम लोग राज्य सरकार से चाहते हैं कि वह सुपर हाइवे और बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट के नाम पर खेती की जमीन जबरन लेना बंद करे।”

किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के ऊपर किसान विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया है।

एआईकेएस के सचिव राजू देसले ने कहा, “पिछले साल राज्य की बीजेपी सरकार के द्वारा किसानों के सशर्त 34,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की घोषणा के बाद जून महीने से अब तक 1,753 किसानों ने खुदकुशी कर ली है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?