हालात

उत्तराखंड में राहत के साथ आफत का अलर्ट! आंधी-तूफान, ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूवार्नुमान सही निकला। मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज झक्कड़ हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने, ओलावृष्टि, बज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कही भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला