हालात

उत्तर प्रदेश में आज जुमे की नमाज के लिए कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, कानपुर और लखनऊ में धारा 144 लागू

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि संवेदनशील इलाकों और पूजा स्थलों पर रणनीतिक रूप से पुलिस की तैनाती की गई है। प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मौलवियों और समूह के अन्य नेताओं के संपर्क में हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज शुक्रवार की नमाज के लिए सभी जिला पुलिस प्रमुखों को मस्जिदों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को रोकने के लिए कानपुर और लखनऊ में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि संवेदनशील इलाकों और पूजा स्थलों पर रणनीतिक रूप से पुलिस की तैनाती की गई है। प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मौलवियों और समूह के अन्य नेताओं के संपर्क में हैं।

एडीजी ने कहा कि फिरोजाबाद, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ सहित संवेदनशील जिलों में विशेष तैनाती की गई है। एडीजी ने कहा कि प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की 12 कंपनियां पहले से ही कानपुर में डेरा डाले हुए हैं, जबकि कुछ कंपनियों को संवेदनशील जिलों में भेजा गया है।

कानपुर में पीएसी की 12 कंपनियों, तीन अतिरिक्त आईपीएस अधिकारियों और रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियों की तैनाती के साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jun 2022, 9:28 AM IST

  • राहुल गांधी ने छात्रों से बर्बरता पर सरकार को घेरा, प्रधान का इस्तीफा और पीएम मोदी की माफी समेत तीन मांग रखी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी