हालात

टीएमसी ने चुनाव आयोग से की पीएम की शिकायत, कहा- केदारनाथ में मोदी को मीडिया कवरेज देना आचार संहिता का उल्लंघन 

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को बड़े लेवल पर मीडिया द्वारा कवरेज दिया गया, जिसकी शिकायत टीएमसी ने चुनाव आयोग से करते हुए कहा है कि यह सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

टीएमसी ने पीएम मोदी की शिकायत करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार बंद होने बाद भी पिछले दो दिनों से प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ यात्रा को बड़े स्तर पर मीडिया द्वारा कवर किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

Published: undefined

बता दें कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मोदी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर थे जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन के बाद मंदिर की गुफाओं में साधना की। पीएम मोदी के इस दौरे को बड़े लेवल पर मीडिया द्वारा कवरेज दिया गया, जिसकी शिकायत टीएमसी ने चुनाव आयोग से की है।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

बता दें कि बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच हिंसा की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य की 9 सीटों के लिए गुरुवार रात 10 बजे से ही मतदान बंद किये जाने का फैसला लिया था। बंगाल में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि टीएमसी के एक नेता उनके संपर्क में हैं और जल्द ही चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी में शामिल होंगे। इस पर भी ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

गौरतलब है सातवें और अंतिम चरण के लिए आज पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों समेत 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पिछले छह चरण के चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से अब तक 484 सीटों पर मतदान हो चुका है। सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...