
टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को मंगलवार को हैक कर लिया गया। हैकर ने टीएमसी के ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और नाम को बदल दिया। ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर 'युग लैब्स' कर दिया गया।
Published: undefined
युग लैब्स अमेरिका स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एनएफटी और डिजिटल संग्रह विकसित करती है। यह क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर कंपनी है।
Published: undefined
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी राजनीतिक पार्टी का ट्विटर हैंडल हैक किया गया हो। इससे पहले भी कई पार्टियों के ट्विटर हैंडलों को हैक किया जा चुका है। बीते साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी के पक्ष में ट्वीट किए गए थे। इसके अलावा पार्टी के ट्विटर बायो को भी चेंज कर ‘NFT मिलेनियर’ कर दिया गया था। वहीं, पार्टी की ओर से लगाए गए तस्वीर को भी बदल दिया गया था।
Published: undefined
इससे पहले अक्टूबर महीने में तेलगु देशम पार्टी का भी ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था। हालांकि, कुछ घंटे में इसे बहाल कर दिया गया था। इसके अलावा अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया था। हैकर ने हैंडल में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को हटाते हुए उसकी जगह दूसरी तस्वीर लगा थी। हालांकि, कुछ ही घंटे में इसे भी बहाल कर दिया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined