हालात

आज बहुत बड़ा खुलासा करूंगा, Game अब Direct है, जो नहीं लड़ेगा वो कायर कहलायेगा: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा, “गेम अब Direct है। कभी भी किसी के साथ कुछ भी हो सकता है। जो लड़ेगा वो जीतेगा या हारेगा। जो नहीं लड़ेगा वो कायर कहलाएगा। आज बहुत बड़ा खुलासा करूंगा। ये देश नहीं बिकने दूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज कोई बड़ा खुलासा करने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “Game अब Direct है। कभी भी किसी के साथ कुछ भी हो सकता है। जो लड़ेगा वो जीतेगा या हारेगा। जो नहीं लड़ेगा वो कायर कहलाएगा। आज बहुत बड़ा खुलासा करूंगा। ये देश नहीं बिकने दूंगा। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 3 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेस वार्ता करूंगा।

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि ये सनसनीखेज खुलासा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के संबंध में हो सकता है।

गौरतलब है कि शराब नीति केस में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। CBI ने 8 घंटे लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की 4 मार्च तक की रिमांड दे दी। दिल्ली शराब नीति केस में जांच एजेंसी ने सिसोदिया की 5 दिन की कस्टडी मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • अर्थतंत्र की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस व्यापार को देंगे नई गति और अगले हफ्ते 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

  • ,
  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता