हालात

मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-बिहार से राजस्थान-MP तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70-75 KM की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

देशभर में सक्रिय मॉनसून के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज यानी 18 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। तेज आंधी के कारण बड़े पेड़ गिरने और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा राजस्थान के मध्य हिस्सों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इन मौसमी परिस्थितियों के बीच उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। जिन 19 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

दिल्ली में 18 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में गया, पटना, सारण, सिवान, बक्सर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड में 18 और 19 अगस्त को रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। रांची में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में 18-19 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में तापमान 26 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

राजस्थान से हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में जोरदार बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, राजौरी, उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान के अलवर, करौली, झालावाड़, बारां, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में डिंडोरी, विदिशा, खंडवा, मंडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश-आंधी

पश्चिम बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना और नादिया समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। कोलकाता और हावड़ा में भी अलर्ट जारी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है, जबकि पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली कूच पर अड़े किसान, 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर डटे, भिंड में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

  • ,
  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें