
शीतलहर ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है। 2014 के बाद रविवार को क्रिसमस का दिन सबसे ठंडा रहा। वही आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री आंका गया है वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे हालातों से सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Published: undefined
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों से कड़ाके की ठंड की सूचना मिली है। अगले 48 घंटों में दिल्ली में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, पंजाब में अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड दर्ज की गई, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड के दिन के साथ अधिकांश स्थानों पर ठंड का दिन था। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंड का दिन था।
Published: undefined
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली सोमवार को भी शीतलहर की चपेट में रहेगी। इस बीच, आईएमडी ने पंजाब के लिए अगले पांच दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।
अगले दो दिनों में पंजाब के कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है।
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में रविवार से शीत लहर चलेगी, जबकि पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक भीषण शीतलहर का अनुभव हो सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined