हालात

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, घरों में आग लगने से 4 बच्चियों की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

पुलिस ने बताया कि तीन घरों में आग लगने से सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 6 अन्य लोग घायल हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में तीन घरों में आग लग गई। इस घटना में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के निकट रात करीब एक बजे एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में लिया। आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

Published: undefined

इस घटना में घर में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान नरेश राम की पुत्री सोनी कुमारी (15), अमृता कुमारी (12), कविता कुमारी (8) और शिवानी कुमारी (6) के रूप में हुई है। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से निकलने वाले रास्ते में ही आग लगी थी, जिस कारण लोग जल्दी निकल नही सके।

Published: undefined

सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि इस घटना में पांच से छह लोग आग से झुलसकर घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों मे भी दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Published: undefined

सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे रामदयालू रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी में आग लग गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। पीड़ितों को तत्काल संभव राहत दी जाएगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

  • ,
  • जब नेतन्याहू की चौतरफा आलोचना हो रही है, तो मोदी नैतिक कायरता प्रदर्शित करने जा रहे हैं- जयराम रमेश

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में बदलेगा मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, जानिए बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • ,
  • 'उम्मीद है कि मोदी इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे', PM के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान