हालात

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, लोहे की सरियों से लदी ट्रॉली बस से टकराई, 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

हरियाणा के अंबाला में भीषण हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के अंबाला में एक दर्दनाक हादसे की खबर है। गांव ककड़ माजरा के नजदीक शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी बस में लोहे की चादरों से लदे ट्राले ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 70 यात्री सवार थे ऐसा बताया जा रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार हुआ।

सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह थाना प्रभारी शहजादपुर बीरभान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाइवे के दोनों और जाम लग गया। बड़ी क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया लगभग दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हुआ। 

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम के लगभग पांच बजे के करीब बरेली से लगभग 70 सवारियों को लेकर बस बद्दी के लिए चली थी और जैसे ही आज सुबह लगभग पांच बजे के करीब बस जब ककड़ माजरा के नजदीक पहुंची तभी यह हादसा हुआ है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए