
हरियाणा के पानीपत में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से तहसील कैंप क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौक पर पुलिस बल पहुंची। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना कैसे हुई?
Published: undefined
खबरों के मुताबिक पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में सिलेंडर विस्फोट की घटना सुबह में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लगने की वजह से हुई। ब्लास्ट इतनी जल्द हुई कि कमरे के अंदर बंद लोगों को दरवाजा खोलने तक का भी मौका नहीं मिला। कमरे का दरवाजा न खुलने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
Published: undefined
सिलेंडर में ब्लास्ट और घर में लगी आग की लपटों को देखकर भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। तहसील कैंप क्षेत्र में लोगों में इस बात की चर्चा है कि सिलेंडर में विस्फोट कैसे हो गया, मृतकों में शामिल लोग घर से बाहर क्यों नहीं निकल पाए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined