हालात

MP में दर्दनाक हादसा! शहडोल-उमरिया मार्ग पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौके

कार कि स्पीड काफी तेज थी जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में लगे पेड़ से टकरा गई। मृतकों में शहडोल जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के उमरिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। हादसा नेशनल हाईवे 43 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि कार कि स्पीड काफी तेज थी जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में लगे पेड़ से टकरा गई। मृतकों में शहडोल जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में शहडोल जिले के लोक सेवा प्रबंधक अवनीश दुबे, खनिज निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, दिनेश सरिवान (सब इंजीनियर) समेत प्रकाश जगत, अमित शुक्ला की मौत हुई है। ये लोग एक अधिकारी के रीवा से रिश्तेदार का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। तभी रात डेढ़ बजे के तकरीबन समय यह हादसा हुआ है। सभी मृतकों के शव पाली में पीएम के लिए रखे गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा