हालात

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के भिंड रोड पर एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भिंड की ओर जाने वाली सड़क पर एक ऑटो आठ सवारियों को लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Published: undefined

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग आपस में रिश्तेदार हैं और वे भिंड जिले के मालनपुर एक शादी की रस्म के सिलसिले में गए थे। ये सभी मूल रूप से मुरैना के रहने वाले हैं। शादी की रस्म अदा करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की