हालात

भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वालों को मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि, आज भी दर्द कम नहीं हुआ

दिसंबर 1984 में यूनियन कार्बाइड से रिसी जहरीली गैस से पीड़ित असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। हादसे के शिकार आज 40-45 की उम्र में फेफड़े, गुर्दे और अन्य अंगों की पुरानी बीमारियों और खास कर कैंसर से जूझ रहे हैं और असमय उनकी मौतें हो रही हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस लीक हादसे के शिकार लोगों को 37वीं बरसी की पूर्व संध्या पर आज लोगों ने गैस संयंत्र के करीब मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गैस पीड़ितों के लिए बीते 25 सालों से निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रही सम्भावना ट्रस्ट क्लीनिक के सदस्यों ने किया। बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों ने यूनियन कार्बाइड कारखाने के पास गैस कांड के मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की।

क्लीनिक के सामुदायिक शोध यूनिट के शैलेन्द्र चौरसिया ने बताया कि दिसम्बर 1984 में यूनियन कार्बाइड से रिसी जहरीली गैस की वजह से आज भी गैस पीड़ित असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। हादसे के शिकार आज 40-45 की उम्र में फेफड़े, गुर्दे और अन्य अंगों की पुरानी बीमारियों और खास कर कैंसर से जूझ रहे हैं। गैस पीड़ितों में बड़ी संख्या में फेफड़े, गुर्दे और बच्चेदानी के कैंसर से मौतें हो रही हैं।

क्लीनिक की जागरुकता समिति की आशा चौहान ने बताया कि भोपाल जिले में कोविड की वजह से जहरीली गैस से प्रभावित आबादी में सामान्य आबादी से पांच गुना ज्यादा मौतें हुई थीं। यह बात सरकारी आंकड़ों से सामने आई थी। अब जब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है, यह बहुत जरूरी है कि सरकार भोपाल के गैस पीड़ितों को कोविड से बचाने के लिए फौरी तौर पर विशेष सुविधाएं मुहैया कराए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश

  • ,
  • एशियान गेम्स: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड, विथ्या ने लगाई 'हैट्रिक'