हालात

त्रिपुरा हिंसा: राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा- UAPA के जरिए सच को दबाने को कोशिश हो रही है

त्रिपुरा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि UAPA के जरिए सच को दबाने को कोशिश हो रही है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

बीते दिनों त्रिपुरा पुलिस ने पत्रकारों और वकीलों समेत 102 लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी लोगों पर UAPA एक्ट लगाया है। पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि UAPA के जरिए सच को दबाने को कोशिश हो रही है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “त्रिपुरा #Tripura_Is_Burning (हिंसा) के बारे में बात करना सुधारात्मक कार्रवाई का आह्वान है, लेकिन बीजेपी की पसंदीदा कवर-अप रणनीति है कि दूत(संदेशवाहक) को गोली मार दो। #UAPA से सच को चुप नहीं कराया जा सकता।"

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था, “त्रिपुरा के अंदर हमारे मुस्लिम भाइयों पर क्रूरता हो रही है, हिंदू के नाम पर जो लोग नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं, वो हिंदू नहीं बल्कि ढोंगी हैं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश