हालात

चंद्रशेखर राव को राष्ट्रीय नेता बनाने के लिए अपना विमान खरीदेगी TRS, उसी से करेंगे देशव्यापी दौरा

टीआरएस ने करीब 80 करोड़ रुपये में एक छोटा विमान खरीदने का फैसला लिया है। इस विमान में 6 से 8 सीटों की क्षमता होगी। सूत्रों के मुताबिक, केसीआर द्वारा राष्ट्रीय पार्टी की औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद 5 अक्टूबर को विजय दशमी के मौके पर विमान का ऑर्डर दिया जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए उनकी पार्टी टीआरएस ने बड़ी तैयारी की है। टीआरएस ने उनके देशव्यापी अभियान शुरू करने से पहले अपना एक विमान खरीदने का फैसला किया है, ताकि वह विमान से देश भर का दौरा कर सकें।

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को टीआरएस ने करीब 80 करोड़ रुपये में एक छोटा विमान खरीदने का फैसला लिया है। इस विमान में 6 से 8 सीटों की क्षमता होगी। सूत्रों के मुताबिक, केसीआर द्वारा राष्ट्रीय पार्टी की औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद 5 अक्टूबर को विजय दशमी के मौके पर विमान का ऑर्डर दिया जाएगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस सुप्रीमो चंद्रशेखर राव केंद्र में बीजेपी के खिलाफ राष्ट्रीय विकल्प बनाने के प्रयासों में विभिन्न विपक्षी शासित राज्यों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी हालिया यात्राओं के दौरान महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु जैसे राज्यों का दौरा करने के लिए चार्टर्ड विमानों का इस्तेमाल किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल

  • ,
  • CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का किया ऐलान, रखीं हैं ये 3 मांगें, कहा- अगर...

  • ,
  • 'तथ्य हैं, सबूत हैं', निर्वाचन आयोग विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं- BJP का कांग्रेस पर हमला ‘पुरानी और कमजोर कहानी’

  • ,
  • 'सम्राट ने जमुई पीड़िता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन', तेजस्वी बोले- इस जुर्म के लिए CM को मिले कड़ी सजा