हालात

यूपी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, चार पुलिसकर्मी जख्मी

डिप्टी सीएम काफिले में नहीं थे केवल उनकी फ्लीट की गाड़ियां जा रही थी। जिसमें प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचकर हथिगवां थाना प्रभारी ने एम्बुलेंस से घायलों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ के हथिगवा थाना इलाके के खिदिरपुर में शनिवार की सुबह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर यह सड़क हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम काफिले में नहीं थे केवल उनकी फ्लीट की गाड़ियां जा रही थी। जिसमें प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचकर हथिगवां थाना प्रभारी ने एम्बुलेंस से घायलों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला