हालात

खुद तय नहीं कर पा रहे ट्रंप कि जीते या हारे: ट्वीट में लिखा बिडेन जीते, लेकिन तुरंत ही बोले हार नहीं मान रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप हाल में संपन्न चुनावों को लेकर इतने कंफ्यूज हैं कि खुद ही तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे जीते हैं या हारे हैं। एक ट्वीट में कहा कि बिडेन जीत गए, लेकिन तुरंत ही कहा कि वे हार नहीं मान रहे हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अमेरिकी चुनाव के लगभग सारे नतीजे आ चुके हैं और डेमोक्रेट जो बिडेन शानदार बहुमत के साथ जीत चुके हैं। लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति इसे मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कई अदालतों का दरवाजा खटखटाया है, और सार्वजनिक रूप से बिडेन की जीत को फर्जीवाड़ा कहते फिर रहे हैं।

लेकिन शनिवार को उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जिससे अर्थ निकाला गया कि ट्रंप मान रहे हैं कि बिडेन जीत गए हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, “वह जीता क्योंकि चुनाव में धांधली हुई। किसी चुनावी पर्यवेक्षक को इस दौरान (वोटों की गिनती के दौरान) आने नहीं दिया गया। सारे वोट कट्टरपंथी वाम कंपनी डोमिनियन ने गिने जिसकी प्रतिष्ठा बहुत खराब है। एक ऐसा उपकरण इस्तेमाल किया गया जिसे टेक्सास में तो इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया गया। फर्जी और खामोश मीडिया....”

ट्रंप के इस ट्वीट को लेकर चर्चा शुरु हो गई और माना जाने लगा कि ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर मान लिया कि बिडेन जीत गए हैं। इस पर उन्होंने तुरंत एक और ट्वीट किया, “वह सिर्फ फेक न्यूज मीडिया के लिए जीता है। मैं हार नहीं मान रहा हूं। हमें अभी बहुत आगे जाना है। यह एक धांधली वाला चुनाव था।”

गौरतलब है कि ट्रंप के इन दिनों ज्याजातर ट्वीट को ट्विटर फ्लैग कर रहा है और साफ लिखता है कि इस ट्वीट में चुनावी धांधली का दावा विवादित है। उधर निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि वे जनवरी में कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि "मैं निर्वाचित राष्ट्रपति हूं, लेकिन अगले साल जनवरी में ही कार्यभार संभालूंगा। लेकिन कोविड-19 कैलेंडर नहीं देखता और इसके लिए एक्शन लेने की सख्त जरूरत है जिसे मौजूदा शासन को करना चाहिए।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'मोदी सरकार ने गलवान के बाद चीन के प्रति अपनाया नरम रुख, आयात में हुई बढ़ोतरी', खड़गे बोले- राष्ट्रीय हितों को पहुंचा नुकसान

  • ,
  • ठाणे अस्पताल में शिवसेना नेता के हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, बोले- अब शहर नहीं लौटूंगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट', 7 जिलों में भारी बारिश का कहर, स्कूल बंद और 100 से अधिक सड़कें ठप!

  • ,
  • TMC को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खाते को ऑपरेट करने की मिली सशर्त इजाजत