हालात

ट्रंप का दावा- तेहरान से वार्ता जारी, 5 दिन तक पॉवर प्लांट पर नहीं करेंगे हमला, ईरान बोला- डर से पीछे हटा अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहन और विस्तृत चर्चाओं के सकारात्मक रवैए को देखते हुए मैंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए।

ट्रंप का दावा- तेहरान से वार्ता जारी, 5 दिन तक पॉवर प्लांट पर नहीं करेंगे हमला, ईरान बोला- डर से पीछे हटा अमेरिका
ट्रंप का दावा- तेहरान से वार्ता जारी, 5 दिन तक पॉवर प्लांट पर नहीं करेंगे हमला, ईरान बोला- डर से पीछे हटा अमेरिका फोटोः IANS

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज बड़ा ऐलान करते हुए दावा किया कि ईरान से बातचीत जारी है, जिसे देखते हुए अमेरिका अगले 5 दिन तक उसके ऊर्जा संयंत्रों पर कोई हमला नहीं करेगा। वहीं ईरान ने किसी वार्ता से इनकार करते हुए कहा कि चेतावनी के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे।

Published: undefined

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि अमेरिका की ईरान के साथ सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसके बाद वह मिलिट्री को ईरानी पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचों के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले को टालने का आदेश देंगे। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को पूरी तरह खत्म करने को लेकर गंभीर वार्ता जारी है।

Published: undefined

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'ईरान के साथ पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसका मकसद मध्य पूर्व में जारी टकराव का पूर्ण समाधान निकालना है। चर्चाओं का ये दौर पूरे हफ्ते जारी रहेगा। दोनों देशों के बीच गहन और विस्तृत चर्चाओं के सकारात्मक रवैए को देखते हुए मैंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए।"

Published: undefined

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समय सीमा को पांच दिन के लिए बढ़ाने के फैसले पर तेहरान की पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय समयानुसार मंगलवार को रात लगभग 12 बजे समय सीमा समाप्त होनी थी, लेकिन ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने समय सीमा पांच दिन के लिए बढ़ा दी है।

Published: undefined

इससे पहले रविवार को ट्रंप की एक पोस्ट ने हंगामा मचा दिया था। ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी ईरान को दी थी। कहा था कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया तो ईरान के बड़े बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जाएगा। इसके जवाब में ईरान ने भी दावा किया कि वो अमेरिकी सहायता से चलने वाले किसी भी संयंत्र को नहीं छोड़ेगा। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा, 'ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम दरअसल उस हताशा को दर्शाता है, जो एक इतिहास रचने वाले राष्ट्र की दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने खड़ी है। धमकियां और आतंक हमारे संकल्प को कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत करते हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी के लिए खुला है, सिवाय उनके जो हमारी जमीन और संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं। हम युद्धभूमि में किसी भी पागलपन भरी धमकी का डटकर और निर्णायक तरीके से सामना करने के लिए तैयार हैं।'

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined