हालात

ट्रंप का दावा या शिगूफा, कहा- ईरान मुझे अपना नया सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था, मैंने इनकार कर दिया

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी हमलों को सैन्य विनाश बताया और इस युद्ध में अमेरिका की जीत की घोषणा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान के साथ गुप्त बातचीत आगे बढ़ रही है और ईरान की इस्लामिक सरकार जल्द से जल्द युद्धविराम करना चाहती है।

ट्रंप का दावा या शिगूफा, कहा- ईरान मुझे अपना नया सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था, मैंने इनकार कर दिया
ट्रंप का दावा या शिगूफा, कहा- ईरान मुझे अपना नया सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था, मैंने इनकार कर दिया फोटोः सोशल मीडिया

ईरान से बातचीत के दावों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम में दावा किया कि ईरान उन्हें अपने देश का नया सर्वोच्च नेता बनाना चाहता था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि ईरान युद्धविराम पर बात करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है, जबकि तेहरान ने हर बार उनके दावे को खारिज किया है।

Published: undefined

डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के एक फंडरेजर कार्यक्रम में यह नया शिगूफा छोड़ा है। ट्रंप ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, उन्होंने कहा कि हम आपको अगला सुप्रीम लीडर बनाना चाहते हैं। मैंने कहा कि नहीं, धन्यवाद। मुझे यह नहीं चाहिए।" ट्रंप ने आगे कहा, "हमने आठ युद्ध सुलझाए। हम एक और जीत रहे हैं, मैं आपको बताता हूं। हम बहुत बड़ी जीत हासिल कर रहे हैं। वे बातचीत कर रहे हैं, और वे बहुत बुरी तरह से डील करना चाहते हैं, लेकिन वे यह कहने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे अपने ही लोगों द्वारा मारे जाएंगे।।"

Published: undefined

डोनाल्ड ट्रंप की ये टिप्पणियां उस वक्त आई हैं जब वह बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान के सभी वरिष्ठ नेताओं के मारे जाने से तेहरान में पहले ही सत्ता परिवर्तन हो चुका है। साथ ही ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है और बहुत जल्द एक डील होने वाला है। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी हमलों को सैन्य विनाश बताया और एक बार फिर इस युद्ध में अमेरिका की जीत की घोषणा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान के साथ गुप्त बातचीत आगे बढ़ रही है और ईरान की इस्लामिक सरकार जल्द से जल्द युद्धविराम करना चाहती है।

Published: undefined

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'और मैं आपको बताता हूं कि हम इतनी बड़ी जीत हासिल कर रहे हैं कि किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जैसा हम मध्य-पूर्व में ईरान के साथ कर रहे हैं। और वैसे वे बातचीत कर रहे हैं और वे एक समझौता करने के लिए बहुत ज्यादा बेताब हैं। लेकिन वे यह कहने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके अपने ही लोग उन्हें मार डालेंगे। उन्हें इस बात का भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे।

Published: undefined

हालांकि, ईरान पहले दिन से ही अमेरिका के साथ किसी भी तरह की औपचारिक बातचीत से इनकार करता आ रहा है। हालांकि, ईरान ने यह स्वीकार किया है कि उसे पाकिस्तान के जरिये अमेरिका का प्रस्ताव मिला है, जिसे उसने ठुकरा दिया है। तेहरान ने सार्वजनिक तौर पर एक बार भी अमेरिका की शर्त पर युद्धविराम करने के संकेत नहीं दिए हैं।

Published: undefined