हालात

नेपाल से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई

पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने के कारण संकट की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए रेडियो संदेश जारी किया था। इसके बाद विमान ने पूरी आपातकालीन स्थिति में कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की, जहां इंजन में लगी आग पर काबू पा लिया गया।

नेपाल से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई
नेपाल से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई फोटोः सोशल मीडिया

काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में आग लगने के बाद विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित रही और विमान में सवार सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है ।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना दी थी। यह उड़ान काठमांडू से तुर्किये के इस्तांबुल जा रही थी। बयान के अनुसार, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने के कारण संकट की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए रेडियो संदेश जारी किया और कोलकाता की ओर जाने देने का अनुरोध किया।’’

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि विमान ने पूरी आपातकालीन स्थिति में यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की और इंजन में लगी आग पर अपराह्न 2.51 बजे तक काबू पा लिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार यात्रियों के घायल होने की सूचना नहीं है।

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के विमान संख्या- 727 की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को बताया कि दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका है। इसके बाद विमान को कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद