हालात

बिहार में दो बच्चे रातोंरात बन गए करोड़पति, अचानक बैंक खातों में जमा हुए करोड़ों रुपये, जानें पूरा मामला

कुछ ही दिन पहले बिहार के खगड़िया के एक शख्स के बैंक खाते में साढ़े पांच लाख रुपये आए थे। शख्स ने यह कहते हुए बैंक को पैसा वापस करने से मना कर दिया था कि पीएम मोदी ने हर नागरिक के खाते में जो 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था, यह रकम उसी की पहली किस्त है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार में दो बच्चों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा होने से कई लोग हैरान हैं। यह घटना कटिहार जिले की है, जहां 15 सितंबर को कक्षा 6 के दो छात्रों आशीष कुमार और गुरुचरण विश्वास के बैंक खातों में क्रमशः 6,20,11,100 रुपये और 90,52,21,223 रुपये जमा हुए।
दोनों बच्चे बघौरा पंचायत के पस्तिया गांव के रहने वाले हैं। इनके बैंक खाते उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हैं।

कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने भी पुष्टि की है कि बच्चों को मोटी रकम मिली है। मिश्रा ने कहा, "दो बच्चों के खातों में बड़ी राशि जमा की गई। मिनी स्टेटमेंट में राशि देखी जा सकती है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।"

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एलडीएम एमके मधुकर ने कहा , "जैसे ही हमें दो बच्चों के खातों में पैसे जमा होने के बारे में पता चला, हमने खातों को फ्रीज कर दिया और निकासी बंद कर दी। जब बच्चों के माता-पिता से पूछताछ की गई, तो वे भी फंड के स्रोत का खुलासा करने में असमर्थ थे। अब, हम यह पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं कि भेजने वाला कौन है।"

इससे पहले बिहार के खगड़िया जिले के रंजीत दास नाम के एक शख्स को भी उसके उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक खाते में साढ़े पांच लाख रुपये मिले थे। दास ने यह कहते हुए बैंक को पैसा वापस करने से इनकार कर दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक के बैंक खाते में जो 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था, यह रकम उसी की पहली किस्त है।

रंजीत दास ने पुलिस और बैंक अधिकारियों को कहा कि उसने खाते से पैसे निकाल कर खर्च कर दिए थे। अब उसके पास पैसे नहीं हैं। जब उसने राशि वापस करने में असमर्थता दिखाई, तो बैंक अधिकारियों ने दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी, जिसके बाद उसे खगड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब वह जेल में बंद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?