हालात

दिल्ली: 24 घंटे के भीतर कोरोना की चपेट में आए पुलिस के दो जवान, अब एयरपोर्ट पर तैनात हवलदार पाया गया पॉजिटिव

कोरोना पॉजिटिव पाए गए 44 साल के हवलदार को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हवलदार रोहिणी सेक्टर-16 में रहता है। पता चला है कि पीड़ित हवलदार छह महीने से एफआरआरओ में तैनात है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोन वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि एक तरफ जहां स्वास्थ्य कर्मी इसकी चपेट में आ रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस कर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस में 24 घंटे के अंदर कोरोना पॉजिटिव के दो मामले सामने आ गए हैं। मंगलवार शाम को ट्रैफिक एएसआई पॉजिटिव निकला था। बुधवार दोपहर बाद दिल्ली पुलिस का एक हवलदार भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। हवलदार क्षेत्रीय विदेशीय पंजीयन कार्यालय (एफआरआरओ) में तैनात है। इन दिनों उसकी ड्यूटी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर स्थित 'इमीग्रेशन-काउंटर' पर है।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए 44 साल के हवलदार को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हवलदार रोहिणी सेक्टर-16 में रहता है। पता चला है कि पीड़ित हवलदार छह महीने से एफआरआरओ में तैनात है। 31 मार्च को उसकी सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे की शिफ्ट थी। ड्यूटी से लौटत वक्त उसे बुखार और सिर में दर्द शुरू हुआ।

उसने सीजीएचएस की डिस्पेंसरी से दवाई ली। उससे आराम हुआ। 4 अप्रैल को अंबेडकर अस्पताल में जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पता चला। रोहिणा जिला पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, "पीड़ित हवलदार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। एहतियातन उन्हें भी होम क्वारंटाइन करा दिया गया है।"

गैरतलब है कि एक दिन पहले ही मंगलवार को दिल्ली की कालकाजी पुलिस कालोनी में रहने वाला एक सहायक उप-निरीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह एएसआई दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट