हालात

एवरेस्ट फतह कर लौटते समय दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत, इस वजह से गई जान

नेपाल अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे नामक पर्वतारोही शिखर से नीचे आते समय बुरी तरह थक गए थे और उनके गाइड ने उन्हें बचाने के बहुत प्रयास किए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेपाल अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे नामक पर्वतारोही शिखर से नीचे आते समय बुरी तरह थक गए थे और उनके गाइड ने उन्हें बचाने के बहुत प्रयास किए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

भंडारी ने पीटीआई को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अरे ने बुधवार को और तिवारी ने बृहस्पतिवार शाम लगभग 5:30 बजे शिखर पर चढ़ाई की। उन्होंने कहा कि गाइड ने ‘‘बहुत मेहनत की’’ लेकिन वे उन्हें (पर्वतारोहियों को) बचा नहीं सके। पर्वतारोही संदीप अरे की मौत बृहस्पतिवार को हुई और यह स्पष्ट नहीं है कि तिवारी की मौत कब हुई।

बुधवार को, अरे सहित तीन भारतीय 274 पर्वतारोहियों में शामिल थे जिन्होंने 8,848.86 मीटर ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। यह एक दिन में अब तक दर्ज सबसे अधिक सफल चढ़ाइयों का नया रिकॉर्ड था। अन्य दो पर्वतारोही तुलसी रेड्डी पालपुनूरी और अजय पाल सिंह धालीवाल थे।

इसके अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को भारत के लक्ष्मीकांत मंडल ने भी विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: यूपी के उन्नाव में उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंसा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

  • ,
  • एशिया की सबसे बड़ी अश्वनाल झील की बिगड़ती स्थिति को लेकर एनजीटी का मोदी सरकार को नोटिस, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रों पर ‘पुलिस की ज्यादती’ को लेकर संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष, पीएम मोदी से माफी की मांग पर रहेगा जोर

  • ,
  • बेहद केंद्रीकृत और गैर-जवाबदेह राज व्यवस्था के खिलाफ उठ खड़े हुए आंदोलन हमारी साझी विरासत के रखवाले

  • ,
  • मुंबई की तिरंगा रैली में उद्धव ठाकरे बोले- देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया, छात्रों ने लिखा स्वर्णिम अध्याय