हालात

आम्रपाली ड्रीम वैली लिफ्ट हादसा मामले में दो और गिरफ्तारी, पुलिस ने फिनिशिंग फोरमैन, सुपरवाइजर को दबोचा

बिसरख पुलिस ने मुकदमे में नामजद और वांछित मनोज कुमार माधव और बोएलाल पासवान को आम्रपाली ड्रीम वैली के पास बनी झुग्गी-झोपडी के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

5 सितंबर को बिसरख थाना इलाके में आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए लिफ्ट हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्रालि. कंपनी का फिनिशिंग फोरमैन और सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।

Published: undefined

बिसरख पुलिस ने मुकदमे में नामजद और वांछित मनोज कुमार माधव और बोएलाल पासवान को आम्रपाली ड्रीम वैली के पास बनी झुग्गी-झोपडी के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन के मैकेनिकल फोरमैन को गिरफ्तार किया गया था, मैकेनिकल फोरमैन की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हादसे को लेकर बिसरख पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Published: undefined

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में पिछले शुक्रवार को हुए लिफ्ट हादसे में चार और घायलों की मौत हो गई थी। इस प्रकार मृतकों की संख्‍या आठ हो चुकी है। अस्‍पताल में भर्ती एक अन्‍य घायल कैफ की हालत नाजुक बनी हुई है।

बिसरख थाना इलाक़े के निर्माणाधीन सोसायटी आम्रपाली ड्रीम वैली में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया था। बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी थी। पांच लोग घायल हो गए थे। शनिवार सुबह इलाज के दौरान चार अन्य घायल लोगों ने दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गयी।

Published: undefined

हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम से जानकारी हासिल की थी और जिम्‍मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की थी। इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट को सील कर दिया गया था और एनबीसी के जीएम समेत कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।

हादसे में इस्ताक अली, अरुण तांती मंडल, विपोत मंडल, आरिस खान, असुल मुस्तकीम, अब्दुल मुस्तकीम, कुलदीप पाल और अरबाज अली की मौत हो गई है। हादसे में एकमात्र बच्चे कैफ की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद

  • ,
  • किसानों पर भारी पड़ेगी भारत-अमेरिका टैरिफ डील: कृषि उत्पाद को अचानक सूची से हटाए जाने से और गहरा हुआ शक

  • ,
  • बैंक ग्राहक ध्यान दें: बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी को किया हड़ताल का ऐलान, बैंकिंग सेवाओं पर हो सकता है असर

  • ,
  • खेल: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया और जानें ICC T20 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग