हालात

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, AK-47 समेत गोला-बारूद बरामद

बारामूला में हुई सुरक्षा बल और आतंकियों की मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, दो आतंकवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उनके पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग