हालात

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, सेना-सीआरपीएफ का ऑपरेशन जारी

आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर पर आज दिन में पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, अचानक से उन पर गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रानीपोरा इलाके के क्वारीगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम के साथ सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दिन में अनंतनाग के रानीपोरा इलाके के क्वारीगाम में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बल चारों तरफ से मोर्चा संभाले हुए हैं। अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद आज दिन में पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, अचानक से छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jul 2021, 6:02 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए