हालात

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, इनमें 1 पाकिस्तान के लश्कर का आतंकी भी शामिल

सुरक्षा बलों की टीम ने चेयन देवसर इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे गोलीबारी की चपेट में आ गए, मुठभेड़ शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कश्मीर के कुलगाम जिले के चेयन, देवसर इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मारे गए आंकियों में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Published: undefined

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंस्पेक्टर जनरल, कश्मीर जोन, विजय कुमार के हवाले से एक ट्वीट में कहा, "लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी (हैदर) और एक स्थानीय आतंकवादी चल रहे मुठभेड़ में फंसा हुआ है। हैदर उत्तरी कश्मीर में दो साल से अधिक समय से सक्रिय था और कई आतंकी अपराधों में शामिल था।"

Published: undefined

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने चेयन देवसर इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवी बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • हरियाणा कांग्रेस का विधानसभा तक प्रदर्शन मार्च, सरकार को कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर घेरा

  • ,
  • यादों में जॉय मुखर्जी: पहली फिल्म के ऑफर को 'शागिर्द' ने कह दिया था ना, दोबारा 'हां' कहने के पीछे दिलचस्प किस्सा

  • ,
  • पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: सिविल न्यायाधीश भी होंगे शामिल

  • ,
  • 'ईरान में पढ़ रहे छात्र तुरंत लौटें, हवाई क्षेत्र बंद होने पर कठिनाई होगी', फारूक अब्दुल्ला की अपील