हालात

मध्य प्रदेश के शहडोल में करंट लगने से 2 बाघों की मौत, राज्य में इस साल अब तक 9 बाघों की हो चुकी मौत

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में राज्य में बाघों की बढ़ती मौतों पर एक याचिका पर सुनवाई हो रही। सेन ने बताया कि इन दो मौतों के साथ मध्यप्रदेश में एक जनवरी से अब तक नौ बाघों की मौत हो चुकी है

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images ARINDAM

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को करंट लगने से एक बाघिन समेत दो बाघों की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य में इस साल अब तक नौ बाघों की मौत हो चुकी है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शुभरंजन सेन ने बताया कि दोनों बाघों के शव उत्तरी शहडोल वन क्षेत्र में 100 मीटर से भी कम दूरी पर कृषि भूमि पर पाए गए। उन्होंने कहा, “करंट लगने से बाघों की मौत हुई। घटना में इस्तेमाल किए गए तार बरामद कर लिए गए हैं।”

Published: undefined

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में राज्य में बाघों की बढ़ती मौतों पर एक याचिका पर सुनवाई हो रही। सेन ने बताया कि इन दो मौतों के साथ मध्यप्रदेश में एक जनवरी से अब तक नौ बाघों की मौत हो चुकी है और इससे पहले राज्य में सात बाघों की मौत हुई थी। वन अधिकारियों के अनुसार, वर्ष की शुरुआत से अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 21 बाघों की मौत हो चुकी है।

हालांकि, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की वेबसाइट पर मृतक बाघों की संख्या 19 बताई गई है।

Published: undefined

वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आखिरी बार 26 जनवरी को मध्यप्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य के बफर जोन में बाघ की मौत की सूचना मिली थी। वन अधिकारियों ने बताया कि बाघ आमतौर पर फसलों को जानवरों से बचाने के लिए किसानों द्वारा बिछाए गए बिजली के बाड़े के संपर्क में आ जाते हैं।

प्रदेश को बाघों के राज्य (टाइगर स्टेट) के रूप में जाना जाता है, क्योंकि देश में सबसे अधिक बाघ यहीं है।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में बाघों की मौत के लगातार बढ़ते आंकड़ों पर गंभीरता दिखाते हुए पिछले दिनों केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही ‘नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी’ (एनटीसीए) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

Published: undefined

अदालत ने वन्य जीव कार्यकर्ता अजय दुबे की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कदम उठाया। याचिका में दावा किया गया था कि 2025 में राज्य में 54 बाघों की मौत हुई, जो ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है। दुबे ने याचिका में बताया था कि इनमें आधे से अधिक बाघों की मौतें अप्राकृतिक कारणों से हुई हैं। दुबे ने बताया कि उच्च न्यायालय 11 फरवरी को इस मामले की फिर से सुनवाई करेगा।

Published: undefined

उन्होंने एनटीसीए और मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शहडोल घटना में प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया तथा वन्यजीव प्रशासन में बदलाव की मांग की। दुबे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मौतें एक प्रणालीगत विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने वरिष्ठ वन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined