हालात

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में महसूस किए गए भूकंप के दो झटके, लोगों में दहशत!

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का पहला झटका सुबह 6.45 बजे महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि 34.17 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई।

भूकंप के तेज झटके
भूकंप के तेज झटके Ians

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का पहला झटका सुबह 6.45 बजे महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि 34.17 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई।

अधिकारियों के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

उन्होंने बताया कि सुबह 6.52 बजे 34.20 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.31 डिग्री पूर्वी देशांतर पर भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.8 दर्ज की गई।

अधिकारियों के अनुसार, दूसरे भूकंप का केंद्र भी बारामूला में था और यह जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि भूकंप से अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी