हालात

त्यागी समाज ने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी का किया घेराव, नोएडा अथॉरिटी को दिया 24 घंटे का अल्टिमेटम

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मांगेराम त्यागी ने कहा कि हमें श्रीकांत त्यागी से कोई मतलब नहीं है। उस घर की रजिस्ट्री अनु त्यागी के नाम पर है, जिस पर नोएडा अथॉरिटी ने कार्रवाई की है। उस पर कोई केस नहीं है और न वह अपराधी है। उसके घर पर बुलडोजर चलाना गलत है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS नोएडा में सोसायटी का घेराव करते त्यागी समाज के लोग

दिल्ली से सटे नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के बाहर सोमवार को त्यागी समाज के लोगों ने धरना दिया और नोएडा प्राधिकरण को श्रीकंत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के घर के सामने से उखाड़े गए पेड़ों को 24 घंटे के अंदर लगाने और उन लोगों की सूची उपलब्ध कराने की अल्टीमेटम दिया है, जिन्होंने अनु त्यागी के घर पर बुलडोजर चलाया था।

त्यागी समाज ने नोएडा अथॉरिटी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में सोमवार को नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के बाहर बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोगों ने धरना दिया। पुलिस दिन भर समाज के लोगों को मनाने की कोशिश करती रही।

फोटोः IANS

मांगेराम त्यागी ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी के किस अधिकारी ने अनु त्यागी के घर पर बुलडोजर चलाया है, उसकी जानकारी दी जाए। इसके अलावा अनु त्यागी के घर के बाहर लगे जो भी पेड़ों को काटा गया है। उन्हें 24 घंटे के अंदर फिर से लगाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुजफ्फरनगर का टेंट नोएडा में डाला जाएगा। इसके बाद सरकार, नोएडा अथॉरिटी और पुलिस प्रशासन चाह कर भी इस आंदोलन को नहीं रोक सकेगा।

हालांकि, मांगेराम त्यागी ने कहा कि हमें श्रीकांत त्यागी से कोई मतलब नहीं है। घर अनु त्यागी का है। जिस पर नोएडा अथॉरिटी ने कार्रवाई की है। उस घर की रजिस्ट्री अनु त्यागी के नाम पर है। अनु पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है और ना वह अपराधी है। ऐसे में उसके घर पर बुलडोजर चलाना गलत है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे