हालात

यूके-जर्मनी से जुड़े KCF नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, दो गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी यूके और जर्मनी में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

पंजाब पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना के साथ मिलकर लुधियाना के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी विदेशी हैंडलरों के इशारे पर एक टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे।

Published: undefined

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी यूके और जर्मनी में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) से जुड़े बताए जा रहे हैं और कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित हैं।

पुलिस के मुताबिक, विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर इन दोनों आरोपियों ने लुधियाना में कई सरकारी और प्रमुख दफ्तरों की रेकी की थी। इसका मकसद किसी खास व्यक्ति या स्थान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देना था। इसके अलावा, आरोपियों को कुछ और चिन्हित व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाने और उनके खिलाफ ग्राउंडवर्क करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

Published: undefined

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी लगातार अपने विदेशी आकाओं के संपर्क में थे और उन्हें हर गतिविधि की जानकारी दे रहे थे। पुलिस को शक है कि यह साजिश राज्य में शांति भंग करने और डर का माहौल पैदा करने के इरादे से रची गई थी।

इस पूरे मामले में थाना एसएसओसी, एसएएस नगर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, हथियार कहां से आए और इस साजिश के पीछे कौन-कौन से विदेशी लिंक काम कर रहे थे। आगे और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना जताई जा रही है।

 पंजाब पुलिस का कहना है कि वह राज्य की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी या आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • चुनाव: उमर अब्दुल्ला ने कहा- अगर SIR बंगाल चुनावों के नतीजों को प्रभावित करता है, तो यह खतरनाक नजीर होगी

  • ,
  • बलराज साहनीः नैतिकता और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कलाकार, जिसने सांप्रदायिकता के खिलाफ उठाई आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब