हालात

उमेश पाल हत्याकांड: आरोपी गुड्डू मुस्लिम अब भी गिरफ्त से दूर, पुलिस इन पहलुओं पर कर रही जांच

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि गुड्डू मुस्लिम अपना रूप बदलने और खुद को छिपाने में माहिर है। हमने विभिन्न भेषों में, दाढ़ी और मूंछ के साथ या उसके बिना उसके स्केच तैयार किए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

24 फरवरी को वकील उमेश पाल और उनके दो पुलिस गाडरें की हत्या का आरोपी गुड्डू मुस्लिम दो महीने से पुलिस से बच रहा है। घटना के दौरान गुड्डू को उमेश पाल पर देसी बम फेंकते हुए कैमरे में कैद किया गया था। हमले के बाद उसके बम फेंकने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का अब कहना है कि वे गुड्डू मुस्लिम को गिरफ्तार करने के लिए अपनी रणनीति बदल रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि, सूत्रों ने हमें बताया है कि गुड्डू मुस्लिम अपना रूप बदलने और खुद को छिपाने में माहिर है। हमने विभिन्न भेषों में, दाढ़ी और मूंछ के साथ या उसके बिना उसके स्केच तैयार किए हैं। गुड्डू ने अपना नाम भी बदल लिया होगा और अपने ठिकाने पर रह सकता एक हिंदू पहचान के साथ रह सकता है। वह मंदिर के बाहर एक भिखारी के रूप में भी रह सकता है, हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम झांसी और फिर मेरठ भाग गया था। पुलिस ने दावा किया कि गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के घर रहने के बाद गुड्डू दिल्ली चला गया।

इससे पहले कि पुलिस और एसटीएफ की टीम उसकी लोकेशन का पता लगा पाती, गुड्डू दिल्ली से अजमेर के लिए निकल गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी ट्रेस की गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल