हालात

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के फाइनेंस मैनेजर को सुरक्षा एजेंसियों ने लंदन में हिरासत में लिया

दाऊद का करीबी जाबिर 10 साल के वीजा पर ब्रिटेन में रह रहा है। वह पाकिस्तानी नागरिक है। जाबिर दाऊद के वित्तयी लेनदेन का हिसाब रखता है। वह पाकिस्तान, मिडल ईस्ट, यूके और यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में दाऊद इब्राहिम के काम को देखता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया लंदन में दाऊद का करीबी जाबिर हिरासत में लिया गया

मुंबई धमाकों का मुख्य आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी जाबिर मोती को लंदन हिल्टन होटल से सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। जाबिर को दाऊद की पत्नी महजबीन, बेटी महरीन और दामाद जुनैद के बीच वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जाबिर 10 साल के वीजा पर ब्रिटेन में रह रहा है। वह पाकिस्तानी नागरिक है। जाबिर दाऊद के वित्तयी लेनदेन का हिसाब रखता है। वह पाकिस्तान, मिडल ईस्ट, यूके और यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में दाऊद इब्राहिम के काम को देखता है।

1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार धमाकों के मामले में दाऊद इब्राहिम भारत में वॉन्टेड है। भारत लगातार यह कहता रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में छिपा है। भारत ने इसे लेकर कई सबूत भी पाकिस्तान को दिए, लेकिन पाकिस्तान यह मानने को तैयार ही नहीं है कि दाऊद उसके मुल्क में छिपा है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दाऊद 2013 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Aug 2018, 10:59 AM IST

  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य