हालात

राम विलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन, 2 अक्टूबर को दिल्ली के अस्पताल में हुई हार्ट सर्जरी

एलजेपी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की निधन हो गया। वे 74 साल के थे। अभी दो अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले काफी दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती थे। वहीं अभी 2 अक्टूबर की रात उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। उनकी मौत की खबर उनके बेटे और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर के साथ लिखा- ''पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं

मिस यू पापा''

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, "रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि, "इस दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उनके जाने से जो जगह खाली हुई है उसे शायद ही भरा जा सके। पासवान जी का निधन व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, अहम साथी और गरीबों के सम्मान के लिए जूझने वाला एक नेता खो दिया है।"

रामविलास पासवान काफी दिनों से बीमार थे। उनका पहले भी दिल का ऑपरेशन हो चुका था और एस्कॉर्ट अस्पताल में अभी दो अक्टूबर को उनकी दूसरी हार्ट सर्जरी की गई थी। उनके निधन पर सभी बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताया है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी है।

रामविलास पासवान ने राजनीति में लंबा समय बिताया है। रामविलास पासवान वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी इन सभी प्रधानमंत्रियों के ‘कैबिनेट’ में अपनी जगह बनाने वाले शायद एकमात्र व्यक्ति थे। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो