
यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले लखनऊ में विधानसभा के बाहर विपक्ष का जोरजार प्रदर्शन देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए हैं। आपको बता दें, विधानसभा मार्शल ने मीडिया को हटने के लिए कहा है। मीडिया को कवरेज करने से रोका जा रहा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए