हालात

UP By Election: रामपुर सीट पर मतदान के बीच आजम खान का गंभीर आरोप, बोले- पीट-धमका रही है पुलिस, वोट डालने से रोक रही

आजम खान ने कहा कि पुलिस कॉलोनियों में जा रही है और लोगों को वोट देने के लिए बाहर नहीं निकलने के लिए कह रही है। एक कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों को बंद कर लिया और डर के मारे पलायन कर गए। हर जगह बोल रहे हैं कि वोट मत डालो।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर की विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। मतदान के बीच रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस वोट डालने से रोक रही है।

आजम खान ने कहा, “बर्बरता की जा रही है और लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस कॉलोनियों में जा रही है और लोगों को वोट देने के लिए बाहर नहीं निकलने के लिए कह रही है। एक कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों को बंद कर लिया और डर के मारे पलायन कर गए। हर जगह बोल रहे हैं कि वोट मत डालो।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Dec 2022, 8:01 AM IST